26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Swatantra Dev Singh vs Brijbhushan Rajput: पिता बोले- बेटे ने गलती की तो पैरों पर गिरकर मांगेगा माफी

पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Brijbhushan Rajput father said MLA will apologize: महोबा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने और बंधक बनाए जाने के बाद चर्चा में है। संगठन ने चरखारी विधायक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। अब इस मामले में विधायक के पिता की भी एंट्री हो गई है। पूर्व सांसद गंगा चरण ने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने की मंशा नहीं थी, कुछ और बोलना चाहते थे, बोल कुछ और गए। पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सपा में जाने पर क्या बोले पूर्व सांसद गंगा चरण?

उत्तर प्रदेश के महोबा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के पिता गंगा चरण ने कहा कि यदि उनके बेटे ने कुछ गलत कहा है तो वह मुख्यमंत्री के पैरों पर सर रखकर माफी मांगेगा। बेटे की मंशा मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने की नहीं थी। इसके साथ उन्होंने बेटे बृजभूषण राजपूत के सपा में जाने की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि बृजभूषण भाजपा के लिए जीता और मारता है।

6 साल से चल रहा है जल जीवन मिशन का कार्य

पूर्व सांसद ने कहा कि विधायक बृजभूषण राजपूत बुंदेलखंड की समस्याओं को लंबे समय से उठा रहे है। क्षेत्र में पिछले 6 साल से जल जीवन मिशन का काम हो रहा है लेकिन अधूरा पड़ा है। पाइप बिछाने के लिए सड़कें खोदी दी गई हैं। लेकिन बनाई नहीं गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

मंत्री ने गलती की तो उन्हें भी नोटिस मिलने चाहिए

गंगा चरण राजपूत ने कहा कि यदि विधायक ने गलती की है तो नोटिस मिलना ही चाहिए, लेकिन अगर मंत्री ने गलती की है तो उन्हें भी नोटिस मिले। बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बयान देने के बाद उन्होंने बेटे विधायक को डांटा था, तो वह गुस्सा होकर घर से चला गया। विधायक ने अनुशासनहीनता की है, तो वह माफी मांगेंगे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के ऊपर पार्टी का संविधान है। नोटिस का जवाब दिया जाएगा।

30 जनवरी को मंत्री का हुआ था घेराव

दरअसल 30 जनवरी को जल शक्ति मंत्री, महोबा दौरे पर आए थे। रास्ते में चरखारी विधायक ने अपने समर्थकों और ग्राम प्रधानों के साथ जल शक्ति मंत्री का काफिला रोक दिया। इस दौरान बृजभूषण राजपूत ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों की खामियों को उजागर किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बड़ी खबरें

View All

महोबा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग