18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस की सीट को लेकर पति पत्नी के साथ दबंगों ने की मारपीट, कैमरे में कैद हुई मारपीट

महोबा शहर के रोडवेज परिसर में बस की सीट के विवाद में पति पत्नी के साथ दबंग युवक और बस परिचालक ने मारपीट कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Mahoba Fight

Mahoba Fight

महोबा. महोबा शहर के रोडवेज परिसर में बस की सीट के विवाद में पति पत्नी के साथ दबंग युवक और बस परिचालक ने मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। महोबा के रोडवेज परिसर में मामूली सीट के विवाद में पति पत्नी के साथ मारपीट की गई। दबंग और एक परिचालक ने पति को इस कदर मारा पीटा कि बचाव करने गई पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। बताया जाता है भटीपुरा मोहल्ला निवासी मीना अपने मायके से वापस अपने ससुराल मौदहा अपने पति के साथ जाने के लिए रोडवेज पहुंची थी। बस में बैठने के दौरान सीट पर विवाद हो गया जिसके बाद उसके पति को बस से नीचे उतार कर दबंग एक युवक और परिचालक ने बेरहमी से पीट दिया। बीच-बचाव करने के दौरान पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है। मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। दंपत्ति के साथ हुई मारपीट को लेकर अन्य यात्रियों में भी हड़कंप हो गई। दबंगों की दबंगई की करतूत कैमरे में कैद है।

बड़ी खबरें

View All

महोबा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग