
छात्रा ने ठगी और प्रताड़ना से परेशान होकर टीचर की सरेआम चप्पलों से की पिटा
महोबा. जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र में बीटीसी छात्रा से कोचिंग के नाम पर 3000 रुपये की ठगी करना सरकारी टीचर को महंगा पड़ गया । मोटी रकम लेने के तीन माह बाद भी कोचिंग ना देने से नाराज छात्रा ने साथी के साथ मिलकर चप्पलों से पिटाई कर दी । पीड़ित छात्रा द्वारा टीचर की रहेआम चप्पलों से पिटाई की गई। भागने की कोशिश की तो जागरूक छात्रा ने उसे पुलिस के सुपुर्त कर दिया । फिलहाल छात्रा के साहस और निर्भयता ने साथी छात्राओं के हौसलों को नई उड़ान मिली है।
महोबा जनपद में एक मर्दानी ने टीचर को रहेआम सबक सिखा दिया ! छात्रा ने टीचर की जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी । दरअसल चरखारी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला सरकारी शिक्षक आलोक राजपूत की 3 माह पूर्व हमीरपुर जनपद के राठ में रहने वाली बीटीसी की छात्रा अपर्णा से मुलाकात हुई थी । सरकारी शिक्षक ने अपर्णा को तीन माह की कोचिंग देने के एवज में 3000 हजार रुपये की मांग की थी । छात्रा अपर्णा द्वारा पैसों के देने के बाद भी शिक्षक आलोक राजपूत उसे कोचिंग नहीं दे रहा था । साथ ही छात्रा द्वारा दी गयी रकम भी नहीं लौटा रहा था ।
टीचर द्वारा छात्रा को प्रताड़ित करने की बात भी सामने आई है । इस मामले को लेकर करीब तीन माह बीत जाने के बाद आज अपर्णा अपने एक साथी के साथ जा रही थी तभी टीचर आलोक नजर आ गया । छात्रा ने 3000 रुपये वापिस करने की मांग की तो आलोक भड़क गया और छात्रा से गाली गलौज करने लगा । कुछ ही देर बाद मामले से आक्रोशित छात्रा ने अपने साथी के साथ मिलकर सरकारी शिक्षक आलोक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी । छात्रा द्वारा शिक्षक की पिटाई होता देख लोगों का हुजूम लग गया । कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है! आप तश्वीरों में देख सकते है कैसे छात्रा आरोपी टीचर को सरेआम चप्पलों से धुन रही है ! एक के बाद एक कई चप्पलों से टीचर की पिटाई हो रही है ।वहीँ छात्रा का साथी भी उसे जमकर पीट रहा है । आरोपी पुलिस की हिरासत में है ।
Updated on:
18 Jun 2018, 5:21 PM IST
Published on:
18 Jun 2018, 1:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.