पीड़ित महिला के मुलाकात के बाद स्वाति सिंह ने कहा कि सपा सरकार में अपराधियों को बचाया जा रहा है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला का लाठी से पीटा गया, वहीं पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़ित पक्ष का सहयोग नहीं कर रही है। स्वाति सिंह ने कहा कि अगर महिला को न्याय नहीं मिला तो बीजेपी महिला मोर्चा सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि हम यहां इसलिए नहीं आए हैं कि चुनाव में मुद्दा बनाएंगे, इसलिए आए कि एक महिला के मान सम्मान से जुड़ा हुआ मुद्दा है।