
जौनपुर में पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर पहुंची 5 थानों की फोर्स।
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में लूट के आरोपी पंकज गौतम को पकड़ने गई एसओजी टीम व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने इस दौरान लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके साथ ही पथराव भी किया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे बक्शा थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के वाहन में भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। घटना में एसओजी का एक सिपाही और सिकरारा थाने के एक दारोगा विनोद सिंह घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद कई थानों की फोर्स गांव में पहुंची। उत्पात मचाने वाले लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले दोषियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।
दरअसल, सिकरारा थाने में लूट के मामले में वांछित पंकज गौतम के उसके दादा की तेरहवीं में आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद मौके पर दबिश दी। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस कर्मियों पर धावा बोल दिया।
वहीं, गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस गांव में पहुंची और लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। घर में घुसकर पुलिस वाले लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों के घरों में तोड़फोड़ भी की। घरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की है।
Updated on:
13 Feb 2026 03:36 pm
Published on:
13 Feb 2026 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
