12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब के नशे में भाई बना कातिल… छोटे भाई का गला दबाकर कर दी हत्या

बचपन में साथ खेले दो भाई… लेकिन एक रात शराब के नशे में ऐसा झगड़ा हुआ कि रिश्तों का खून हो गया। जौनपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई का गला दबाकर हत्या कर दी

less than 1 minute read
Google source verification
Murder

जौनपुर के शाहगंज में मर्डर के बाद जुटी भीड़। इनसेट में सुदर्शन की फाइल फोटो।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना क्षेत्र के ताखा पूरब गांव की है।

कहासूनी में दोनों भाइयों में हुई मारपीट

जानकारी के मुताबिक, गांव के सुदर्शन यादव का अपने बड़े भाई अरविंद यादव से बुधवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई अरविंद यादव शराब के नशे में चूर था और विवाद के बाद कहासूनी में दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान अरविंद ने अपने छोटे भाई सुदर्शन का गला दबा दिया। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुदर्शन को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपी अरविंद को पड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

 क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के मुताबिक, आरोपी अरविंद शराब के नशे में चूर था और उसका अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। वहीं, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आरोपी अरविंद पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग