29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश ने प्रशासन पर साधा निशाना, बोले-सपा के वोटरों को वोट डालने से रोका

मतदान देने के बाद हो रहे प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं को वोट देने से रोका जा रहा है।

2 min read
Google source verification
akhilesh.jpg

सोमवार को मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए। वोट डालने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह सुबह से सपा के वोटरों को परेशान कर रहा है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव के लिए मतदान हुए। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई के अभिनव विद्यालय में वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने कहा- “सुबह से मुझे शिकायतें आ रही हैं। पोलिंग बूथ पर सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर नाम पूछा गया और उन्हें वोट डालने से रोका गया। वहीं पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोई रोक नहीं थी।”

अखिलेश का पुलिस-प्रशासन पर भी निशाना
अखिलेश ने पुलिस-प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा, “ वह सुबह से ही सपा के वोट कटवाने का प्रयास कर रहा है। बाहर से आने वाले फोर्स से कहा गया कि मैनपुरी सपा का गांव है, जाइए और जाकर डराइए, धमकाइए। यहां तक की अधिकारियों ने कुछ लोगों को गांव से निकलने ही नहीं दिया। आखिरकार, प्रशासन किसके समर्थन में काम कर रहा है, वो वोट किसके लिए डलवाना चाहता है।”

“सपा की जीत निश्चित” - अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई डरे हुएं हैं। उन्हें पता है कि यहां के लोग नेताजी के लिए ही वोट करेंगे। इस बार चुनाव में सपा का जीतना निश्चित है। गुजरात विधानसभा पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि BJP गुजरात में बुरी तरह हारेगी।

डिंपल यादव ने DM पर लगाए आरोप
मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ट्वीट करके बताया कि डीएम चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर चुप हैं। वह सपा कार्यकर्ताओं का फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में डिंपल यादव ने भी कहा कि यह चुनाव नेता जी का है। सरकार नहीं चाहती कि लोग नेताजी के नाम पर वोट डालें। इसके लिए वे कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इलेक्शन कमीशन को इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए।

Story Loader