7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौन रात में मौत का तांडव! पति-पत्नी को बेरहमी से मार डाला, खून से लथपथ मिले शव

मैनपुरी में मंगलवार को खून से सनी दो लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों पति-पत्नी है। शुरुआती जांच में दोनों की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई है।

2 min read
Google source verification
Mainpuri news, Mainpuri crime, Mainpuri murder,

मैनपुरी में दंपती क हत्या के बाद जुटी भीड़।

मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई, जब ग्रामीण दैनिक काम से उस रास्ते से निकले। घर का दरवाजा खुला देखकर लोगों ने झांककर देखा तो पति-पत्नी की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। दो मर्डर की जानकारी फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

घर में अकेले रहते थे दंपती

जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय महेश चंद्र शाक्य और उनकी पत्नी अनीता देवी अपने घर में अकेले रहते थे। दंपती के के दो बेटे है। ललित और अंकित। दोनों नौकरी के सिलसिले में बाहर रह रहे हैं। गांव वालों के अनुसार, दंपती शांत स्वभाव के थे और घर तथा खेती-किसानी देखते थे। ग्रामीणों का कहना है कि रात में किसी को कोई आवाज़ या हलचल सुनाई नहीं दी। मंगलवार सुबह तक किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।

पुलिस ने बेटे से ली जानकारी

पुलिस ने घर के भीतर से कई सैंपल और साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। शुरुआती जांच में दोनों की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने बेटे समेत परिजनों से बातचीत की है। आस-पास के इलाकों में भी पूछताछ चल रही है। साथ ही घर के आसपास लगे रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों को खंगाला जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। कई टीमें जांच में लगाई गई हैं। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। फिलहाल हत्या की वजह, हमलावरों की पहचान और संभावित रंजिश की दिशा में जांच आगे बढ़ रही है।