2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

300 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

मैनपुरी पुलिस ने कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ लिया है। पुलिस ने 300 कछुए बरामद किए।

less than 1 minute read
Google source verification
tortoise.jpg

मैनपुरी में पुलिस ने एक तस्कर गिरोह के पास से 300 बरामद किए हैं। ये कछुए दुर्लभ प्रजाति के हैं। पुलिस ने वन जीव अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। ये मामला घिरोर थाना क्षेत्र के कोसमा गांव का है।

गांव वालों की सूचना पर पुलिस कोसमा गांव पहुंची। वहां से पुलिस ने 11 बोरों में भरे लगभग 300 कछुए को बरामद किया। पुलिस ने इस कछुओं को वन विभाग टीम को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया, “घिरोर थाना क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के 300 कछुए बरामद हुए। बरामद किए गए कछुओं की कीमत लगभग 15 लाख है। पकड़े गए तस्कर सोनू गिहार से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के भी नाम बता दिए हैं।”

यह भी पढ़ें-राजभर बोले- लोकसभा चुनाव के पहले सुभासपा करेगी गठबंधन

एसपी ने घिरोर पुलिस को दिया 10 हजार इनाम
पुलिस ने बताया कि पुरे गिरोह की जांच की जा रही है। जैसे ही कोई तथ्य या जानकारी सामने आएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बहुत समय से इस तरह की तस्करी करता आ रहा है। घिरोर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जिसके लिए घिरोर पुलिस को दस हजार का इनाम भी दिया जा रहा है।

Story Loader