अक्सर लोग दुनिया के रईसों को देखकर सोचते हैं कि ये तो मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। लेकिन आपको बता दें कि जो भी आज सफल हैं, उनमें से आधे से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनके मामले में यह बात सटीक नहीं बैठती। दरअसल, बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपनी किस्मत तमाम संघर्षों का सामना करते हुए कड़ी मेहनत और लगन से लिखी है। ऐसा ही एक नाम है रूसी बिजनेस टायकून रोमन अब्रामोविच का। रोमन भले ही आज खुद को एक सक्सेस बिजनेस पर्सनैलिटी के रूप में स्थापित कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने जिंदगी के हर कदम पर विपरीत परिस्थितियों का सामना किया है।