प्रोडक्ट के बारे में बताना आसान
प्रोडक्ट की खूबियों के बारे में तभी विस्तार से बताया जा सकता है, जब आपके पास उसका कोई भौतिक रूप उपस्थित हो। इसलिए मार्केटिंग एक्सपटर्स, बिजनेस पार्टनर्स, इंजीनियर्स आदि के सामने प्रोडक्ट का विवरण देने के लिए प्रोटोटाइप तैयार करना बेहतर होता है। ऐसे बिजनेस हानि से भी बच सकते हैं। कई बार बिना सोचे-समझे बहुत अधिक प्रोडक्ट बनाने से बड़ी हानि हो सकती है।