3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमाएं ये उपाय तो चंद दिनों में चमक जाएगा भाग्य, बिजनेस में जमकर होगी तरक्की

अगर आप अपने बिजनेस क्षेत्र के धुरंधरों को टक्कर देना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पूरी तरह से तैयार होना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 2:30 PM IST

Education,Education News,success mantra,Management Mantra,career courses,business tips,

management mantra, career courses, success mantra, success secrets, education news, education, business tips

आपको लगता है कि आपका प्रोडक्ट आपके बिजनेस के धुरंधरों से ज्यादा अच्छा है लेकिन फिर भी उपभोक्ताओं की नजर में नहीं आया है? क्या ऑनलाइन प्रोडक्ट्स के कम दाम आपको मार्केट से बाहर करने पर तुले हैं? क्या आप इन दिग्गजों से मुकाबला करने में खुद को असमर्थ पाते हैं? अगर ऐसा है तो आपको कुछ बेहतर, तेज, सस्ता और अलग करने की जरूरत है जिससे आप दिग्गजों का सामना कर पाएं। आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ तरीके जिनसे आप अपने बिजनेस के धुरंधरों से मुकाबला कर पाएंगे -

ये भी पढ़ेः दोस्त से सिर्फ 25 रुपए उधार लेकर भागे लड़के ने यूं खड़ा किया अपना साम्राज्य, पढ़े पूरी कहानी

ये भी पढ़ेः Kenny Troutt जिन्होंने तय किया सड़क से महल तक का सफर, जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

किसी मार्केट के विशेषज्ञ बनें
जब आप किसी विशेष मार्केट में विशिष्टता हासिल कर लेते हैं, तो आप एक सच्चे विशेषज्ञ बन जाते हैं जो जानता है कि उसके उपभोक्ता क्या चाहते हैं। इस तरह से आप धुरंधरों को मात दे सकते हैं। अगर आप उपभोक्ताओं और उनकी जरूरतों को अच्छी तरह से जान जाएंगे तो वे आप पर भरोसा करने लगेंगे और आपके पास खिंचे चले आएंगे। यही आपकी जीत होगी।

विश्वसनीय बनें
आप जब तक वास्तविक हैं, लोग आप पर भरोसा करेंगे लेकिन जहां उन्हें लगेगा कि आप नकल कर रहे हैं तो वे आपको छोड़ देंगे। जरूरी है कि आप नकल न करें और उपभोक्ताओं के बीच अपनी विश्वसनीयता बनाएं। अगर आप दिग्गजों के साथ मुकाबला करना चाहते हैं तो आपको जानना होगा कि आप कौन हैं। तभी आप अपने ग्राहकों का विश्वास जीत पाएंगे।

गुणवत्ता है जरूरी
अगर आप अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता को सबसे पहले रखते हैं, तो आपका बिजनेस बढ़ता है। कोई भी ग्राहक क्वालिटी के साथ समझौता नहीं करता। ऐसे में जब आप अपने उपभोक्ताओं को अच्छी क्वालिटी देंगे तो वे उसे हाथों-हाथ लेंगे। एक-दूसरे को उसके बारे में बताएंगे जिससे आपके प्रोडक्ट का प्रमोशन होगा और ज्यादा लोग उसे खरीदेंगे।