ऑफिस में आपका कलीग जिस तरह से काम करता है, आप उसमें बदलाव नहीं ला सकते हैं। ऐसे में आपको खुद के व्यवहार के बारे में ही विचार करना चाहिए। आप तो खुद पर ही कंट्रोल कर सकते हैं। आपको पता करना चाहिए कि आखिर आप परेशान क्यों हैं। पता करें कि क्या वह आपसे अच्छा काम करता है या काम को लेकर उसका रवैया कुछ अलग है।