
Baba Ramdev earned Rs 12000 cr since announcement buy biscuit company
नई दिल्ली। बाबा रामदेव के लिए भले ही कुछ दिन पॉलिटिकली अच्छे ना रहे हों, लेकिन कमाई के मामले में बंपर साबित हुआ है। खासकर रुचि सोया के शेयरों ने बाबा रामदेव को बड़ी कमाई कराई है। इसका कारण है रुचि सोया द्वारा पतंजलि नैचुरल बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड को खरीदने का ऐलान। जिसकी अनुमति 10 मई को बोर्ड की ओर से मिल चुकी है। उसके बाद से रुचि सोया का शेयर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा था। ताज्जुब की बात तो ये है कि जब से यह ऐलान हुआ है, तब से कंपनी के मार्केट कैप में करीब 12 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हो गया है।
10 मई से 80 फीसदी उछाल ले चुका है कंपनी का शेयर
अगर बात 10 मई के ऐलान से करें तो रुचि सोया का शेयर 80 फीसदी तक उछाल ले चुका है। 7 मई को कंपनी का शेयर 674.55 रुपए पर बंद हुआ था, जो आज शुक्रवार को 1070.85 रुपए बंद हुआ। यानी इस दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 80 फीसदी की तेजी देखने को मिली। यानी इस दौरान कंपनी के शेयरों 396.30 रुपए का इजाफा हो गया है। वहीं बीते एक हफ्ते की बात कों तो कंपनी का शेयर 50 रुपए तक बढ़ चुका है। आपको बता दें कि 29 जून 2020 को 1535 रुपए के साथ 52 हफ्तों का हाइक मारा था। जबकि रामदेव द्वारा कंपनी के अधिग्रहण से पहले शेयर की कीमत मात्र 17 रुपए थी।
12 हजार करोड़ रुपए का इजाफा
वहीं दूसरी ओर कंपनी के मार्केट कैप में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 7 मई को कंपनी का मार्केट कैप 19 हजार करोड़ रुपए के आसपास था। जो शुक्रवार को बढ़कर 31,680.13 करोड़ रुपए पर आ गया। यानी तीन हफ्तों में कंपनी के मार्केट कैप में 12 हजार करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में और ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है।
Updated on:
30 May 2021, 12:15 PM IST
Published on:
30 May 2021, 12:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.