1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1400 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी में 3300 रुपए की गिरावट

जनवरी के पहले दो सप्ताह में सोना और चांदी की कीमत में देखने को मिली बड़ी गिरावट विदेशी बाजारों में करीब 72 डॉलर तक सस्ता हो चुका है सोना, चांदी में 1.43 डॉलर तक सस्ती

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jan 17, 2021

Gold prices fall drastically before navratri, know how much cheaper

Gold prices fall drastically before navratri, know how much cheaper

नई दिल्ली। जनवरी 2021 में सोना और चांदी की कीमत में जमकर मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। अगर आप अभी तक सोना और चांदी में निवेश नहीं कर पाएं हैं तो यही सही मौका है। आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमत में दाम में फिर से इजाफा देखने को मिल सकता है। अगर बात जनवरी के पहले दो हफ्तों की करें तो सोना 1400 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी की कीमत में 3300 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। विदेशी बाजारों में भी सोना और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश से लेकर विदेशों तक सोना और चांदी की कीमत में क्या चल रहा है।

विदेशी बाजारों में सोना करीब 72 डॉलर टूटा
पहले बात कॉमेक्स बाजार यानी अमरीकी बाजार की बात करेंगे, जहां के दाम देखकर पूरी दुनिया में सोना और चांदी के दाम तय होते हैं। जनवरी के पहले दो हफ्तों में सोने के दाम में 71.7 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट देखने को मिल चुकी हैै। वास्तव में 1 जनवरी को सोना 1901.60 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ था। जबकि 15 जनवरी 2021 को सोना 1829.90 डॉलर प्रति ओंस पर बंद हुआ। अगर दोनों दिनों के अंतर को देखें तो 71.7 डॉलर प्रति ओंस का ही है। जबकि 15 जनवरी को सोने की कीमत में 21.50 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट देखने को मिली थी।

अमरीका में फीकी पड़ी चांदी की चमक
वहीं दूसरी ओर अमरीकी बाजार में चांदी की चमक भी फीकी दिखाई दी। जनवरी के पहले पखवाड़े के दौरान चांदी की कीमत में 1.43 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट देखने को मिल चुकी है। 1 जनवरी 2021 को जब बाजार बंद हुआ था तो चांदी 26.30 डॉलर प्रति ओंस पर थी। अब 15 जनवरी 2021 को जब बाजार बंद हुआ तो चांदी के दाम 24.87 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए। यानी इस दौरान चांदी की कीमत में 1.43 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट आ चुकी है। जबकि 15 जनवरी को चांदी में 3.63 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है।

यह भी पढ़ेंः-जनवरी में एक रुपए से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए आज के दाम

भारत में कितना सस्ता हुआ सोना
वहीं भारतीय वायदा बाजार की बात करें तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है। पहले पखवाड़े में सोना 1400 रुपए प्रति दस ग्राम से ज्यादा सस्ता हो चुका है। आंकड़ों पर बात करें तो भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 31 दिसंबर 2020 के दिन सोना 50,151 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि 15 जनवरी 2021 के दिन 48,702 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। यानी इस दौरान सोना 1449 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका था। खास बात तो ये है कि 15 जनवरी के ही दिन सोना 519 रुपए रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ है।

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
वहीं बात चांदी की बात करें तो जनवरी के महीने में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है। पहले दो हफ्तों में चांदी 3300 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर 2020 को चांदी 68,105 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। जबकि 15 जनवरी 2020 को दाम 64,764 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। यानी इन 15 दिनों में चांदी के दाम 3341 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गए। जबकि 15 जनवरी 2021 को चांदी की कीमत में 1703 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली थी।

Story Loader