
Gold and silver prices rise due to global reasons, increase of Rs 150
नई दिल्ली। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 180 रुपये चढक़र 34,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढक़र 34,180 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,800 रुपये पर स्थिर रही। सोने में तेजी का असर चांदी पर भी दिखा। चांदी हाजिर 50 रुपये सुधरकर 38,750 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा 130 रुपये टूटकर 37,605 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: एक एक हजार रुपये टूटकर 80 हजार रुपये और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा बोला गया।
अमरीका-ईरान के बीच तनाव के बाद वैश्विक बाजार में नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.42 प्रतिशत गिरकर 1402.43 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अगस्त का अमरीका सोना वायदा भी 0.68 प्रतिशत उतरकर 1401.90 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। अमरीका और ईरान के बीच जारी तनाव में कुछ नरमी आने तथा डॉलर में सुधार के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना है। इस दौरान चांदी 0.13 डॉलर उतरकर 15.22 डॉलर प्रति औंस बोला गया। एंजेल ब्रोकिंग रिसर्च एंड कमोडिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सोने में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। मौजूदा समय में ईरान और चीन को लेकर अमरीका का नरम रुख सोने के दाम में असर दिखा रहा है। जैसे-जैसे ट्रेड वॉर खाड़ी टेंशन कम होती जाएगी, वैसे सोने के भाव में गिरावट देखने को मिलती रहेगी।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे : -
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,350
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 34,180
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,750
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,605
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,800
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Published on:
27 Jun 2019 04:54 pm

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
