29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन के बाद और धनतेरस से पहले सोना हो गया करीब 5800 रुपए सस्ता, जानिए कितने हो गए दाम

अगस्त में ऑल टाइम हाइक के दौरान 56,379 हो गए थे सोने के दाम चांदी की कीमत में देखने को मिल चुकी है 18,361 रुपए की गिरावट

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Nov 02, 2020

Gold Rate Today 2nd November 2020, Gold and Silver Price in India

Gold Rate Today 2nd November 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के बाद और अब धनतेरस से करीब 10 दिन पहले तक सोना के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि चांदी तो और भी ज्यादा फिसल गई है। वैसे इंटरनेशनल मार्केट की नजरें कोरोना वायरस और अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव पर टिकी हुई हैं। ऐसे में अभी कुछ कह पाना मुश्किल है कि धनतेरस के दिन सोने और चांदी की कीमत में केितनी रह सकती है। आपको भी बताते हैं कि आखिर सोने और चांदी की कितनी कीमत हो गई है। धनतेरस तक कितनी कीमत रह सकती है।

पहले सोने की बात
- रक्षाबंधन के बाद 7 अगस्त को सोने की कीमत 56,379 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई थी।
- जबकि आज यानी सोमवार को वायदा बाजार में सोने का न्यूनतम भाव 50,612 रुपए प्रति दस ग्राम पर आया।
- यानी इस दौरान सोने की कीमत में 5767 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिल चुकी है।
- आज सोना तेजी के साथ 50,777 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ था।
- जोकि 50,790 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
- जबकि मौजूदा समय 1 बजकर 45 मिनट पर 71 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 50,770 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
- शुक्रवार को सोना 50,699 रुपए के साथ बंद हुआ था।

यह भी पढ़ेंः-मार्च 2021 तक लॉकडाउन में रह सकते है पेट्रोल और डीजल के दाम, क्या हैं सबसे बड़ी वजह

पहले सोने की बात
- रक्षाबंधन के बाद 7 अगस्त को चांदी की कीमत 79,723 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी।
- जबकि आज यानी सोमवार को वायदा बाजार में चांदी का न्यूनतम भाव 61,362 रुपए प्रति किलोग्राम पर आया।
- यानी इस दौरान चांदी की कीमत में 18,361 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिल चुकी है।
- आज सोना तेजी के साथ 61,422 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई।
- जो कारोबारी सत्र के दौरान 61857 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंची।
- जबकि मौजूदा समय 1 बजकर 45 मिनट पर चांदी 717 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 61,582 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
- शुक्रवार को सोना 60,865 रुपए के साथ बंद हुआ था।

यह भी पढ़ेंः-रिलायंस को 15 मिनट में करीब 63 हजार करोड़ रुपए का नुकसान, जानिए बड़ी वजह

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में सोना और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स बाजार में सोना 5 डॉलर की तेजी के साथ 1884 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी की कीमत में 1.16 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से चांदी के दाम 23.92 डॉलर प्रति ओंस हो गए हैं। फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में एक बार फिर से लॉकडाउन लग जाने के बाद यूरोप में सोना 7 यूरो की तेजी के साथ 1620.20 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि ब्रिटेन में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसकी वजह से सोने की कीमत में 10 पाउंड प्रति ओंस की तेजी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से दाम 1463 पाउंड प्रति ओंस हो गए हैं।

Story Loader