भारत की जीडीपी में आउटसोर्सिंग इंडस्ट्री का योगदान करीब आठ फीसदी है। ऐसे में यह अर्थव्यवस्था के लिहाज से अच्छी खबर है। हालिया बड़े सौदों के चलते नियुक्तियों में 30 फीसदी इजाफा देखने को मिला है। इंडस्ट्री के लीडर्स के अनुसार, इसमें 2019 के मुकाबले 2020 में करीब 10 फीसदी की वृद्धि रही। हालांकि अप्रेल में इंडस्ट्री में थोड़ी दिक्कतें आईं, लेकिन इससे कंपनियों के कारोबार पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा।