25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Share Market में आज निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 1000 पॉइंट उछला, क्या है इस तेजी की वजह?

Why Stock Market Rise Today: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, रुपये की मजबूती और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 25, 2026

Stock Market News

Stock Market में भारी तेजी दर्ज हुई है। (PC: AI)

Share Market News: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी की खबरों ने भारतीय शेयर बाजार में जान फूंक दी है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सिर्फ एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर्स में खरीदारी हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.42 फीसदी या 1073 अंक की भारी बढ़त लेकर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर और 4 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.32 फीसदी या 312 अंक की बढ़त के साथ 24,031 पर बंद हुआ। इसके अलावा, बीएसई 150 मिडकैप 0.80 फीसदी और बीएसई 250 स्मॉलकैप इंडेक्स 1.22 फीसदी बढ़कर बंद हुई हैं।

निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ का फायदा

आज बाजार में आई इस भारी तेजी से निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सत्र के 463 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 469 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

NSE के ये शेयर सबसे ज्यादा उछले

शेयरलेटेस्ट प्राइस (रुपये में)बढ़ोतरी (प्रतिशत में)
CORDSCABLE235.6020.00
SUNDRMBRAK757.0020.00
MODISONLTD209.2820.00
RUBYMILLS273.1020.00
PREMEXPLN714.6020.00
HARIOMPIPE413.2019.99
RVTH802.8019.95
FCL39.5018.83
BANK10ADD18.9917.95
THACKER1,185.0017.79
APTECHT112.5016.92
UNIVCABLES1,174.9016.09
KOPRAN189.0015.82
RAIN180.0015.15

NSE के ये शेयर सबसे अधिक टूटे

शेयरलेटेस्ट प्राइस (रुपये में)बदलाव (प्रतिशत में)
SURYAROSNI216.80-11.78
EXCELSOFT87.83-10.72
SANSTAR104.60-10.44
LEMERITE247.15-10.00
GRADIENTE4.60-9.98
SATIA58.75-8.97
GENESYS253.00-8.80
PROSTARM144.00-8.61
MVGJL151.10-8.16
MEGASTAR289.90-7.72
GODAVARIB293.60-7.45
DAVANGERE4.08-7.27
IITL160.50-7.25
SALZERELEC654.90-7.04
BI59.63-6.87

क्यों आई शेयर बाजार में तेजी?

  1. अमेरिका-ईरान तनाव में कमी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि समझौता होने पर होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खुल सकता है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में शामिल है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का करीब 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है। हालांकि, ट्रंप ने बाद में यह भी कहा कि अमेरिका किसी जल्दबाजी में नहीं है और जब तक समझौता फाइनल नहीं होता, तब तक ईरानी जहाजों पर लगी पाबंदियां जारी रहेंगी। इसके बावजूद बाजार ने राहत की सांस ली। निवेशकों को लग रहा है कि अब हालात पहले जितने खराब नहीं रहेंगे।

  1. कच्चे तेल में भारी गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी से ज्यादा टूटकर 98 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। तेल के दाम गिरने से भारत जैसे आयातक देशों को बड़ी राहत मिल सकती है। इससे महंगाई का दबाव घटेगा, सरकार पर बोझ कम होगा और ब्याज दरों को लेकर भी राहत की उम्मीद बढ़ेगी। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर अमेरिका-ईरान डील आगे बढ़ती है और क्रूड 90 डॉलर से नीचे टिकता है, तो यह भारतीय बाजार के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। उनके मुताबिक, इससे रुपये को भी मजबूती मिलेगी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली रुक सकती है।

  1. रुपये में आई मजबूती

सोमवार को रुपये में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली है। भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 35 पैसे मजबूत होकर 95.34 के स्तर पर खुली। इसकी एक वजह आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बयान भी रहा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी हर कदम उठाएगा। उधर, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट आई है। इससे उभरते बाजारों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। आमतौर पर जब डॉलर कमजोर पड़ता है और बॉन्ड यील्ड गिरती है, तो निवेशक शेयर मार्केट जैसे जोखिम वाले एसेट्स की तरफ रुख करते हैं।