कार्यकाल में बढ़ा दिया 211.7 फीसदी उत्पाद शुल्क
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल डीजल पर लगातार उत्पाद शुल्क बढा रही है और 2014 से अब तक इन पदार्थों पर 211.7 फीसदी उत्पाद शुल्क बढाया जा चुका है। इसी का परिणाम है कि दिल्ली में डीजल 70.26 पैसा प्रति लीटर की दर से बिक रहा है जो अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। उन्होंने कहा कि तेल के आसमान छूते दामों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ गए हैं और इससे मध्यम वर्ग, किसान, ट्रांसपोर्ट तथा लघु एवं छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार को अगले आम चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।