26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब दूसरी कंपनियों के मोबाइल वॉलेट में भी कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर

मौजूदा समय में आप एक ही कंपनी के मोबाइल वॉलेट प्रयोग करने वाले दो व्यक्ति आपस मे लेनदेन कर सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 5 Oct 2017, 4:42 PM IST

Mobile Payment

नई दिल्ली। अब आप जल्द ही एक मोबाइल वॉलेट से किसी दूसरे मोबाइल वॉलेट मे पैसे ट्रांसफर कर सकते है। देशभर में डीजिटल ट्रांजैक्शन को और सुगम बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने दिशा निर्देशों में बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने कहा, प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) के बीच होने वाले लेनदेन के लिए संशोधित दिशा निर्देश को 11 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा। डिजिटल वॉलेट, प्रीपेड कैश कूपन और प्रीपेड टेलीफोन टॉप अप कार्ड सहित कई चीजे PPI मे शामिल है। मौजूदा समय में आप एक ही कंपनी के मोबाइल वॉलेट प्रयोग करने वाले दो व्यक्ति आपस मे लेनदेन कर सकते है। RBI ने इस बात की उम्मीद जाताय है कि इस दिश निर्देश के लगू होने के छह महीने के अंदर PPI के बीच लेनदेन शुरू हो जाएगा।


ग्राहक उठा सकेंगें दूसरी कंपनियों की सुविधाओं का फायदा

PPI को लेकर पहली बार कोई भी दिशा निर्देश वर्ष अप्रैल 2009 में जारी किया गया था। वहीं इसी साल मार्च मे रिजर्व बैंक ने PPI इंडस्ट्री से सुझाव मांगा था। कई कंपनियो ने भी इस मौके को भुनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे संबंधित कई जानकारों का मानना है कि, इससे ने केवल वॉलेट के इस्तेमाल का दायरा बढ़ेगा बल्कि ग्राहक एक से दूसरे वॉलेट पर जा सकते है। एक मोबाइल वॉलेट कंपनी के अधिकारी ने बताया कि, हमारा मानना है कि इससे सभी वॉलेट के ग्राहकों को अपना पैसे एक दूसरे के वॉलेट मे भेजने को मौका मिलेगा। इससे वो अलग-अलग कंपनियों की सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे। साथ ही इससे देशभर में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था मे भी तेजी आएगी।

बढ़ सकता है देश में डिजिटल पेमेंट का चलन

इसके पहले दो अलग-अलग कंपनियों के वॉलेट में एक दूसरे से पेमेंट ने होने के वजह से मोबाइल वॉलेट की उपयोगिता सीमित हो जा रही थी। इससे देशभर में डिजिटल पेमेंट को उतना बढ़ावा भी नहीं मिल रहा था। एक और मोबाइल वॉलेट के संस्थापक ने कहा, RBI के ताजा निर्देशों से देश मे मोबाइल वॉलेट के प्रयोग मे तेजी आएगी। वॉलेट प्रयोग करने वालों को इससे फायदा होगा कि वो किसी भी तरह के खरीदारी में दूसरे मोबाइल वॉलेट से भी भुगतान कर सकेंगे। इस सेक्टर के कई जानकारों का मानना है कि, पीपीआई सेक्टर मे अगले 6 महीने में लगभग पांच गुना की वृद्धि देखी जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग