यह भी पढ़ेंः- कॉरपोरेट टैक्स के बाद अब सरकार इनकम टैक्स स्लैब में दे सकती है छूट
पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.19, 76.88, 79.85 और 77.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि 27 नवंबर 2018 को पेट्रोल के दाम 74.07 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
यह भी पढ़ेंः- सोशल रिस्पॉसिबिलिटी निभाने को देश की बड़ी कंपनियों ने खर्च किए टारगेट से ज्यादा
डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 67.14, 69.56, 70.44 और 70.98 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि 15 मार्च को डीजल के दाम 67.15 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।