मौजूदा समय में पेट्रोल-डीजल, क्रुड आॅयल, नेचुरल गैस, आैर एविएशन टर्बाइन फ्यूल को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। फिलहाल राज्यों को इसपर वैल्यू एेडेड टैक्स (वैट) लगाने की छूट है। अधिया ने कहा कि जीएसटी को लेकर हमारे पास कर्इ सिफारिशें है जिसपर हम चरणबद्घ तरीके से फैसले लेंगे। नागर उड्डयन मंत्रालय ने भी एविएशन टर्बाइन फ्यूल के बढ़ते दाम को लेकर चिंता व्यक्त की है। बढ़ते फ्यूल के वजह से विमान आॅपरेशन में भी लागत में इजाफा देखने को मिल रहा है जिसका असर अंततः यात्रियों को महंगे किराए के रूप में उठाना पड़ रहा है। इसके पहले नागर उड्डयन मंत्रालय ने इस विषय पर वित्त मंत्रालय को भी एक पत्र लिखा था। पत्र में लिखा गया था कि जेट फ्यूल को इंडायरेक्ट टैक्स के अंतर्गत लाया जाए जिसमें फुल इनपुट टैक्स क्रेडिट की भी सुविधा हो।