
रुपए ने तोड़ा पिछले 7 महीनों का रिकॉर्ड, जानें क्या है कीमत
नई दिल्ली। आज रुपए में लगातार चौथे दिन तेजी रही। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 69.34 रुपए प्रति डॉलर हो गया। भारत में लोकसभा चुनाव निकट हैं। चुनावों से पहले विदेशी निवेशकों की ओर से भारी निवेश के चलते रुपए में लगातार चौथे दिन ये तेजी हुई। वहीं बीएसई सूचकांक गुरुवार को मात्र 2.72 अंक अथवा 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 37,754.89 अंक पर बंद हुआ।
इसलिए आया सुधार
देश में विदेशी मुद्रा की बढ़ने की उम्मीद है। इस उम्मीद में विगत चार कारोबारी सत्रों में रुपए में 80 पैसों और 0.8 फीसदी की तेजी आई है। बाजार सूत्रों ने कहा कि चालू महीने में विदेशी निधियों के भारी निवेश की वजह से रुपए की धारणा में काफी सुधार हुआ है। ये स्तर 10 अगस्त 2018 के बाद का उच्चतम बंद भाव है।
20 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ रुपया
इसके साथ ही आपको बता दें कि अतंर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपए की विनिमय दर 69.75 पर कमजोरी का रुख दर्शाती खुली और कारोबार के दौरान इसमें 69.78 रुपए से 69.26 रुपए के दायरे में घट बढ़ हुई। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती के साथ प्रति डॉलर 69.34 रुपए पर बंद हुआ।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।
Published on:
15 Mar 2019 04:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
