
रुपए की एतिहासिक गिरावट ने बिगाड़ी शेयर बाजार की चाल, लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स आैर निफ्टी
नर्इ दिल्ली। निवेशकों को उम्मीद थी जिस तरह से शेयर मार्केट सुबह से मस्त चाल चल रहा था, वो बंद होने तक जारी रहेगी। लेकिन रुपए की एतिहासिक गिरावट ने शेयर बाजार की चाल पूरी तरह से बिगाड़कर रख दी। आंकड़ों के अनुसार रुपए की गिरावट के बाद सेंसेक्स में 175 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 47 अंकों की गिरावट के बाद बंद हुआ। आपको बता दें कि शेयर बाजार में बंद होने से पहले डाॅलर के मुकाबले रुपया एेतिहासिक गिरावट के साथ बंद हो गया। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.39 के स्तर तक लुढ़क गया था।
एेसी रही शेयर मार्केट की चाल
मंगलवार को सेंसेक्स आैर निफ्टी बंद के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 174.91 अंकों की गिरावट के साथ 34299.47 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 47 अंकों की गिरावट के साथ 10301.05 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले शेयर मार्केट पूरे दिन हरियाली के दौर में चल रहा था। सेंसेक्स आैर निफ्टी हरे निशान पर ही खुले थे।
लाल निशान पर बंद हुए ये सेक्टर्स
अगर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो बीएसर्इ आॅटो 526.18, बैंक एक्स 130.34, बैंक निफ्टी 90.65ख् कैपिटल गुड्स 41.11, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 728.29 आैर एफएमसीजी 181.34 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। तेल आैर गैस 241.47, पीएसयू 79.92 में भी गिरावट देखने को मिली है। बीएसर्इ स्माॅलकैप 60.67आैर मिडकैप 21.52 में गिरावट के साथ बंद हुआ है।
हरे निशान पर खुला था शेयर बाजार
वहीं देश के शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुले थे। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 9.17 अंकों की बढ़त के साथ 34,483.55 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 26.55 अंकों की बढ़त के साथ 10,374.60 पर कारोबार करते देखे गए थे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 177.44 अंकों की मजबूती के साथ 34,651.82 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.25 अंकों की बढ़त के साथ 10,390.30 पर खुला।
Updated on:
09 Oct 2018 06:10 pm
Published on:
09 Oct 2018 04:16 pm

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
