
लगातार नौंवे दिन कम हुए तेल के दाम, पेट्रोल पर 25 आैर डीजल पर 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती
नर्इ दिल्ली। आॅयल कंपनियां लगातार पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में कटौती कर रही है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में कटौती हुर्इ है। जहां पेट्रोल पर 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड आॅयल के दाम लगातार कम हो रहे हैं। एेसे में पेट्रोलियम कंपनियों की कीमतें कम करना मजबूरी बन गया है। उससे पीएम मोदी ने तेल कंपनियों के साथ बैठक साफ निर्देश दिए थे कि अगर कच्चे तेल की कीमतें कम होती है तो देश के लोगों को इसका फायदा दिया जाए। क्योंकि उससे पहले पेट्रोलियम कंपनियां कच्चेे तेल की कीमतें कम होने बावजूद दामों में बढ़ोतरी करती जा रही थी। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती की वजह से आपको अपने शहर में पेट्रोल आैर डीजल पर कितने खर्च करने होंगे.…
25 पैसे प्रति लीटर कम हुए पेट्रोल के दाम
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। नर्इ दिल्ली आैर मुंबर्इ में पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे की राहत देखने में आर्इ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 80.85 आैर 86.33 रुपए प्रति लीटर लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद वहां पर पेट्रोल के दाम 82.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 84.02 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल के दाम में 7 पेसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के प्रमुख चार महानगरों में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद तीनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 74.74,76.58 आैर 79.02 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 78.33 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
2 रुपए तक कम हुए दाम
आर्इआेसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले 9 दिनों में पेट्रोल के दाम में दो रुपए प्रति लीटर की कमी आ चुकी है। पेट्रोल के दाम में 18 अक्टूबर को कमी आनी शुरू हुर्इ थी। तब से नर्इ दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.98, कोलकाता में 1.94, मुंबर्इ में 1.96 आैर चेन्नर्इ में 2.13 रुपए प्रति लीटर की कमी आ चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि देश के लोगों को आगे भी इसी तरह की राहत जारी रहेगी।
Published on:
26 Oct 2018 09:00 am

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
