
पेट्रोल पर 32 आैर डीजल पर 40 पैसे प्रति लीटर कम हुए दाम
नर्इ दिल्ली। पेट्रोल आैर डीजल के दाम लगातार कम हो रहे हैं। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को डीजल पर आैसतन 40 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। वहीं पेट्रोल की कीमत पर 32 पैसे प्रति लीटर कटौती दर्ज की गर्इ है। जानकारों की मानें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कटौती हो रही है। जिसके कारण घरेलू स्तर पर दाम हो रहे हैं। आने वाले दिनों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में आैर भी कटौती देखने को मिल सकती है। क्योंकि कच्चे तेल का उत्पादन ज्यादा है आैर मांग कम देखी जा रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज की कटौती के बाद आपको अपने महानगर में पेट्रोल आैर डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे।
पेट्रोल के दाम में 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश में चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ। नर्इ दिल्ली में पेट्रोन के दाम में 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ, जिसके बाद यहां पर दाम 75.25 रुपए प्रति लीटर हो गर्इ। वहीं कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 31 पैसे प्रति लीटर की कटाैती देखने को मिली। जिसके बाद दोनों महागनरों में पेट्रोल के दाम 77.22 आैर 80.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 34 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर 78.12 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए हैं।
40 पैसे प्रति लीटर कम हुए डीजल पर दाम
वहीं बात डीजल की करें तो आर्इअोसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। नर्इ दिल्ली में डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। जिसके बाद यहां पर दाम 70.16 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में डीजल के दाम में 21 पैसे कम होने के बाद दाम 77.22 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबर्इ में 43 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 73.48 रुपए प्रति लीटर कम हुए हैं। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 42 पैसे कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 74.13 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
Published on:
24 Nov 2018 07:25 am

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
