
दो दिनों के बाद डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर
नई दिल्ली। रविवार के बाद पेट्रोल के दाम में एक बार फिर से कटौती की गई है। वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में स्थिरता रखी गई है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले रविवार को पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। वहीं डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। आपको बता दें कि मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। उसके बाद भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगाम कसी हुई है। जानकारों की मानें तो सरकार के कहने पर पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल और डीजल के दाम ना बढ़ाने को कहा गया है। इसका कारण है लोकसभा चुनाव। ताकि लोगों में सरकार के प्रति रोष पैदा ना हो।
पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.80, 74.82, 78.37 और 75.56 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। रविवार को पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम की कीमतों में उतार और चढ़ाव ट्रेंड इसी तरह का देखने को मिल सकता है।
पेट्रोल के दाम
| महानगर | पेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) | बढ़ोतरी (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 72.80 | 5 |
| कोलकाता | 74.82 | 5 |
| मुंबई | 78.37 | 5 |
| चेन्नर्अ | 75.56 | 5 |
डीजल के दाम रहे स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। आत देश के चारों महानगरों के लोगों को डीजल के दाम रविवार वाले ही देने होंगे। आपको बता दें कि रविवार को डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.11, 67.85, 69.19 और 69.80 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
| महानगर | डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) |
| दिल्ली | 66.11 |
| कोलकाता | 67.85 |
| मुंबई | 69.19 |
| चेन्नई | 69.80 |
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
09 Apr 2019 08:49 pm
Published on:
09 Apr 2019 07:32 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
