
Market starts flat after a big fall, Kotak Bank shares rose 6 Percent
नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने नया रिकॉर्ड कायम किया। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर ने आज 600 से ज्यादा अंकों की लंबी छलांग लगाई और विदेश निवेशकों की ओर से जमकर निवेश किया गया। जानकारों की मानें तो कोरोना वैक्सीनेशन प्रोसेस शुरू होने और राहत पैकेज मिलने की उम्मीदों ने शेयर बाजार को पंख लगाए और नई उंचाई पर पहुंच गया। जिसकी वजह से बाजार निवेशकों को आज 1.50 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार के किस तरह के आंकड़े सामने आए हैं।
शेयर बाजार नई उंचाई पर बंद
आज शेयर बाजार अच्छी उंचाई के साथ रिकॉर्ड अंकों पर बंद हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 403.29 अंकों के तेजी के साथ सेंसेक्स 46,666.46 अंकों पर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 114.85 अंकों की तेजी के साथ 13,682.70 अंकों के साथ रिकॉर्ड अंकों पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल कैप 155.96, बीएसई मिड-कैप 154.04 और विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 238.50 अंकों की तेजी के साथ बंदए हुए हैं।
सेक्टोरल इंडेक्स में हरियाली
आज सेक्टोरल इंडेक्स में बड़ी तेजी देखने को मिली है। आज बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी दोनों सपाट अंकों पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टी 684.18 अंकों के साथ बंद हुआ। बीएसई ऑटो 193.24, कैपिटल गुड्स 253.28 अंक, बीएसई एफएमसीजी 82.41, बीएसई हेल्थकेयर 165.49, बीएसई आईटी 229.93, बीएसई मेटल 198.23, तेल और गैस 81.76, बीएसई पीएसयू 24.50 और बीएसई टेक 119.47 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ है।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो हाउसिंग डेवलपमेंट फायनांस कॉरपोरेशन के शेयरों में 3.16 फीसदी की तेजी देखने को मिली। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.82 फीसदी, डिविस लेबोरेटरीज 2.47 फीसदी, ओएनजीसी 2.44 फीसदी और टाइटन कंपनी 2.43 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 1.08 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि एनटीपीसी 0.90 फीसदी, अल्ट्रा टेक सीमेंट 0.85 फीसदी, गेल इंडिया 0.68 फीसदी और टेक महिन्द्रा के शेयरों में 0.59 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
Published on:
16 Dec 2020 06:26 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
