
एआरटीओ पर लगे रिश्वत मांगने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा
मथुरा। वाहनों की चेकिंग कर रहे एआरटीओ प्रवर्तन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए गाड़ी ड्राइवर और मालिक ने जमकर हंगामा काटा। गाड़ी ड्राइवर और मालिक का कहना था कि हम पर एकक महीने का टैक्स बकाया है और हम भरने को भी तैयार हैं लेकिन एआरटीओ के ड्राइवर ने हमसे गाड़ी छोड़ने के लिए 20 हजार रुपए मांगे। इस मामले पर एआरटीओ अपनी सफाई देते नजर और अंत में हंगामा बढ़ने पर टैक्स बकाया होेने पर गाड़ी को खिंचवाकर ले गए।
गाड़ी मालिक और ड्राइवर ने लगाए आरोप
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर एआरटीओ प्रवर्तन राजेश सिंह स्टाफ के साथ शहर के भूतेश्वर चैराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक मैजिक गाड़ी को रोक कर कागजात चैक किए लेकिन उसके पास पूरे कागजात नहीं थे। एआरटीओ ने गाड़ी ड्राइवर से टैक्स जमा करने के बारे में पूछा तो चालक ने एक महीने का टैक्स जमा नहीं होने की बात कही। इसी दौरान एआरटीओ ने गाड़ी को पकड़ लिया।
हंगामे के बाद खींच कर ले गए गाड़ी
इसके बाद ड्राइवर ने मालिक को फोन कर मौके पर बुला लिया, इसके बाद हंगामा शुरु हो गया। गाड़ी चालक और ड्राइवर का कहना था कि केवल एक माह का टैक्स बकाया है जिसे हम भरने को भी तैयार हैं लेकिन फिर भी अधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहा था कि एआरटीओ के ड्राइवर ने हमसे आकर कहा कि 20 हजार दे दो तो साहब गाड़ी छोड़ देंगे और कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। हंमामा बढ़ने पर एआरटीओ ने भी मामले में अपनी सफाई दी और अंत में गाड़ी को खिंचवाकर अपने साथ ले गए।
Updated on:
20 Nov 2018 09:14 pm
Published on:
20 Nov 2018 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
