20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2018 : हुरियारों पर लठ्ठ बरसाने के लिए किस तरह तैयार हो रहीं हुरियारिनें, देखें वीडियो

Holi 2018 : श्री कृष्ण व राधारानी की कृपा से बरसाना बनी ससुराल, बृज में बरसाने की हुरियारिनें तैयार है नंदगाव के हुरयारो पर लाठी बरसाने को

2 min read
Google source verification
lathmar holi 2018

lathmar holi 2018

मथुरा। ब्रज की परंपरा में नंदगांव के हुरियारे बरसाने की हुरियारिनों से होली खेलने आएंगे। द्वापर युग से चली आ रही इस परंपरा में नंदगांव के हुरियारे बरसाने की हुरियारिनों के लाठियों से किये गये प्रहार को अपनी ढालों पर रोंकेंगे।

ये भी पढ़ें -

बरसाने में लड्डूमार होली, जानिए क्या है इस होली का महत्व

उत्साहित हुरियारिनें
होली की इस परंपरा में बरसाने की हुरियारिनों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक माह से हुरियारिन होली खेलने की तैयारी कर रही हैं। ऐसा नहीं है कि वे अपनी लाठियों को मजबूत कर रही हैं बल्कि होली के उत्साह में अपने खान-पान में मेवा, घी, दूध आदि भी सेवन कर रही हैं।

ये भी पढ़ें -

ताज महोत्सव 2018 में इस तरह बिखर रहे भारतीय संस्कृति के रंग, देखें तस्वीरें

ताज महोत्सव 2018: हर कोई अपनी धुन में मगन, देखें तस्वीरें

ये है कहना
पहली बार होली खेल रही हुरियारिन अपने मायके आगरा से ससुराल के रूप में बरसाने ब्याकर आई नव विवाहिता दिशा शर्मा ने बताया कि वे परम सौभाग्यशाली हैं कि उनको होली खेलने का मौका मिल रहा है। मैंने अपनी सासु माता से लाठी चलाने के गुर सीख लिये हैं। वह खान-पान में बादाम का हलुआ, दूध, घी, मक्खन का सेवन कर रही हैं। हुरियारिन कमलेश शर्मा ने बताया कि होली खेलने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। लाठी को सरसों का तेल लगाकर मजबूत कर लिया है। अपनी सातवीं होली खेलने के लिए तैयार हुरियारिन सरोज गोस्वामी ने बताया कि जिस होली को देखने के लिए देवता भी तरसते हैं। मैं लगातार सातवीं बार लठामार होली का हिस्सा बनूंगी। बरसाने में अपनी 31 वीं होली खेल रही डींग से बरसाने ब्याहकर आई सरोज गोस्वामी ने बताया कि इस बार भी उनकी नंदगांवों के हुरियारों से जीत होगी। जीत के सूचना राधा जी के मंदिर पर जाकर देंगीं।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग