21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी से 5.30 लाख की लूट  

एसपी सिटी अशोक कुमार ने बताया कि हमने टीमों का गठन कर दिया है, जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा। 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Sudhanshu Trivedi

•

Oct 28, 2016

robbery

robbery

मथुरा. मथुरा मे बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। थाना कोतवाली इलाके मेे किशोरी रमन इंटर कालेज के पास एक व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाश 5.30 लाख रूपया लूट कर फरार हो गए।

दुकान बंद कर घर जा रहा था
किशोरी रमन इंटर कालेज के पास व्यापारी विजय अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर चौबिया पाड़ा लौट रहा था कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे रोक लिया। व्यापारी के साथ मारपीट करके 5.30 लाख रूपया लूट कर फरार हो गये।

लूट की घटना से इलाके में हड़कंप
लूटपाट की इस घटना से पूरे इलाके मे हडकंप मच गया आनन फानन मे पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन मे जुट गयी लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका है।

क्या कहती है पुलिस
एसपी सिटी अशोक कुमार ने बताया कि हमने टीमों का गठन कर दिया है, जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

देखिए वीडियो:—