9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2019 से पहले कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए भाजपा ने बनाया ये प्लान, ऊर्जामंत्री ने मथुरा में किया शुभारंभ

बूथ समितियों के अभिनंदन से कार्यकर्ताओं में 2019 के लिए नई ऊर्जा संचार का प्रयास।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Nov 10, 2018

Shrikant Sharma

2019 से पहले कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए भाजपा ने बनाया ये प्लान, ऊर्जामंत्री ने मथुरा में किया शुभारंभ

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने शुक्रवार को मथुरा में बीजेपी के 'बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। उन्होंने मथुरा-वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दामोदरपुरा, दरेसी और रतनछतरी क्षेत्र में गठित बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं का मालाएं और पटका पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

10 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

ऊर्जा मंत्री ने पहले मथुरा देहात मंडल के बूथ क्रमांक- 351, दामोदरपुरा में बूथ समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इसके बाद कृष्णानगर मंडल के बूथ क्रमांक- 224, दरेसी में बूथ समिति के सदस्यों को पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसी क्रम में वृन्दावन नगर मंडल के बूथ क्रमांक- 17, रतनछतरी में बूथ समिति के सदस्यों का अभिनंदन किया। पूरे देश में पार्टी द्वारा 'बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम' 10 नवंबर से 15 नवंबर तक चलाया जा रहा है।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक खिला कमल

'बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम' को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि 11 सदस्यों से शुरू हुआ जनसंघ, आज भाजपा के रूप में 11 करोड़ कार्यकर्ताओं का एक विशाल वटवृक्ष बन गया है। कैबिनटे मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कच्छ से लेकर कामाख्या तक कमल खिलाने में सफलता प्राप्त की है, उसका श्रेय पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज हम उस पार्टी के सदस्य हैं, जिसके देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, पार्षद और मेयर हैं।

सरकार की योजनाएं पहुंचाएं जनता तक

ऊर्जा मंत्री ने बूथ के सदस्यों को पार्टी की बैक बोन बताते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कि मंशा है कि हर बूथ पर जाकर बूथ समितियों और उनके सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया जाए।

उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी को जनता तक पहुंचाने के लिए बूथ समिति के पदाधिकारियों को आवश्य दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान ऊर्जा मंत्री जी साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक, कृष्णा नगर मंडल संयोजक बृजमोहन सैनी और वृदांवन नगर अध्यक्ष राजेश पंडित भी उपस्थित रहे।