
Jharkhand Mob Lynching के विरोध में आगरा में हुए बवाल के बाद मथुरा में सतर्कता
मथुरा। आगरा में प्रदर्शन के नाम पर हुए बवाल के बाद मथुरा में सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी शलभ माथुर ने महावन में पुलिस बल के साथ मार्च कर लोगों से बात की, पुलिस कप्तान ने पुरानी तहसील क्षेत्र में लोगों को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि पुलिस हर स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एसएसपी ने इस दौरान महावन थाने का भी अवलोकन किया। पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा र्निदेश दिये।
क्या है मामला
ज्ञात हो कि आगरा में हुई घटना के बाद आसपास के जनपदों में सतर्कता बरती जा रही है। कुछ अराजक तत्व माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। यहां आने जाने वाले लोगों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस इस बात की भी टोह ले रही है कि किस तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। आगरा में प्रदर्शन के दौरान जबरन दुकान बंद कराने को लेकर झगड़ा बढ़ा और उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया। इसके बाद देर रात एसएसपी और डीआईजी का ट्रांसफर तक कर दिया गया। अब अन्य जिलों के कप्तान सतर्कता बरत रहे हैं।
Published on:
02 Jul 2019 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
