24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर से पत्थर बांधकर नाले में फेंका युवती का शव, कहीं बना था त्रिशूल तो कहीं थे भोलेनाथ

— मथुरा वृंदावन का मामला, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

arun rawat

Jul 02, 2021

deadbody

सांकेतिक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मथुरा। हाथ पर मां और शरीर पर जगह—जगह देवी देवताओं के चित्र छपे हुए एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। नाले से बरामद शव को पत्थर से बांधकर फेंका गया था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया था।
यह भी पढ़ें—

पेट्रोल—डीजल के बाद रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में लगी आग, महिलाएं बोलीं— घर के बजट पर भी ध्यान दे सरकार

अक्रूर नाले के समीप मिला शव
वृंदावन के अक्रूर नाले के समीप नाले में किसी महिला का शव पड़ा होने की जानकारी आस—पास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव पत्थर के सहारे बांधकर नाले में फेंका गया था। चौकी प्रभारी अद्धा मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के आस—पास है।
यह भी पढ़ें—

जब डिप्टी सीएम शहर में थे तभी आगरा में धरने पर बैठी पुलवामा के शहीद की पत्नी


देवी देवताओं के बने हैं चित्र
उसके दोनों कंधों के पास भोले के चित्र बने हैं। दाहिने हाथ पर ओम और त्रिशूल का टैटू है। बाजू पर मां और अंग्रेजी में बी एस ए लिखा है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। इससे आशंका है कि शव काफी दिन पुराना है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मृतका विदेशी भी हो सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।