24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्भवती महिला को धक्के देकर निकाला बाहर, सवाल पूछा तो भड़क गईं डॉक्टर साहिबा, देखें वीडियो

गर्भवती महिला ने अल्ट्रासाउंड विभाग की डॉक्टर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 28 Dec 2017, 8:48 PM IST

Lady Doctor

Lady Doctor

मथुरा। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई एक गर्भवती महिला के साथ विभाग की महिला डॉक्टर ने गाली गलौज करते हुए उससे अभद्रता की। पीड़ित महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उससे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अल्ट्रासाउंड विभाग में से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। वहीं इस मामले में जब मीडियाकर्मियों ने आरोपी महिला डॉक्टर से पक्ष जानने का प्रयास किया तो मैडम पत्रकारों से सवाल पूछने लगी।

अल्ट्रासाउंड कराने आई थी महिला
बरसाना क्षेत्र के गांव साचोली की रहने वाली गर्भवती महिला बबली ने बताया कि वो गुरुवार को अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल आयी थी। अल्ट्रासाउंड विभाग में तैनात डॉक्टर कृष्णा ने पहले तो साथी डॉक्टर से बात करती रहीं। काफी देर होने के बाद जब बबली ने डॉक्टर कृष्णा से अल्ट्रासाउंड करने के लिए कहा तो वो भड़क गईं। उन्होंने पीड़ित महिला से अभद्र भाषा में बात की और अल्ट्रासाउंड का पर्चा छीनकर महिला का वहां से भगा दिया।

डॉक्टर धक्के देकर निकाला बाहर
पीड़ित महिला का आरोप है कि डॉक्टर कृष्णा ने उसका अल्ट्रासाउंड करने से साफ इनकार कर दिया। उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पीड़ित का कहना है कि वो आठ महीने की गर्भवती है। महिला के साथ आई उसकी सास ने बताया कि वो काफी दूर से आए हैं। दो दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड नहीं किया और गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

मीडिया पर भड़कीं डॉक्टर
इस संबंध में जब डॉक्टर कृष्णा से उनका पक्ष जानना चाहा तो वो मीडिया पर भड़क गईं। पहले तो उन्होंने जवाब देने की बजाय अपना मोबाइल फ़ोन हाथ में ले लिया और whatsaap चेक करने लग गयी। थोड़ी देर बाद डॉक्टर ने कहा कि आप अपना कैमरा चालू रखिए और मैं अपना कैमरा चालू रखती हूं। आजकल सभी मीडिया वाले हैं। डॉक्टर साहिबा पत्रकारों से ही उल्टा सवाल जवाब करने लग गईं और अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग