2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश पर भड़की जनता, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश को जब स्थानीय लोगों ने देखा तो स्थानीय लोग आग बबूला हो गए और विधायक का विरोध करने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Aug 2021, 8:41 PM IST

mathura.jpg

मथुरा. बीजेपी विधायक को जन आशीर्वाद यात्रा में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश के साथ हुई धक्का-मुक्की और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

यह भी पढ़ें : रॉन्ग नंबर मिलाकर महिलाएं करती थी लव, सेक्स और फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का खेल

बीजेपी विधायक को देख आग बबूला हो गई जनता

शुक्रवार को बलदेव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश दल बल के साथ निकले और जन आशीर्वाद यात्रा में भाग लेने पहुंचे। बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश को जब स्थानीय लोगों ने देखा तो स्थानीय लोग आग बबूला हो गए और विधायक का विरोध करने लगे। भाजपा विधायक अपना विरोध होते देख लोगों को हाथ जोड़कर विनती कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जनता का आक्रोश सातवें आसमान पर था।

विरोध होता देख भाग निकले बीजेपी विधायक

जनता के आक्रोश को देखते हुए पुलिस वालों ने भी बीजेपी विधायक को घेरे में ले लिया। आक्रोशित जनता ने बीजेपी विधायक को धक्का-मुक्की कर भागने पर मजबूर कर दिया। लोगों के गुस्से को देख बीजेपी विधायक दवे पैरों से गाड़ी में बैठ कर मैदान छोड़ भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना है जब से विधायक ने शपथ ली है उस दिन से और आज तक बलदेव क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं किए हैं। जनता को गुमराह कर वोट बना कर चले जाते हैं।

बीजेपी विधायक पर लगे कई आरोप

स्थानीय नागरिक सुजान ने बताया कि नाम बड़े और दर्शन छोटे की राजनीति करते हैं बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश। आज तक इन्होंने कोई भी विकास कार्य नहीं कराए हैं और वाह वाही लूटने सबसे पहले आ जाते हैं। भाजपा के विधायक और नेताओं ने जिस तरह से गुमराह करते हैं अब इनके जुमले नहीं चलेंगे। भाजपा का विरोध आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा को हरा कर दिखा देंगे।

यह भी पढ़ें : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, अवैध सड़क को प्रशासन ने किया ध्वस्त

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश