2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रॉन्ग नंबर मिलाकर महिलाएं करती थी लव, सेक्स और फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का खेल

हाईवे थाना पुलिस को काफी लंबे समय से एक ऐसे गिरोह की तलाश थी, जोकि हनी ट्रैप के जरिए भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में फंसाता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Aug 2021, 7:21 PM IST

honey_trap.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले हैरान कर देने वाला माला सामने आया है। हाईवे थाना पुलिस ने एक गिरोह की महिलाओं का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह लोगों को फोन पर रॉन्ग नंबर डायल कर लोगों से दोस्ती करती थीं। झूठे प्यार का नाटक कर लोगों को घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाती थीं। शारीरिक संबंध बनाने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठती थीं। पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : बीएचयू में बवाल, हॉस्टल के छात्रों में पत्थरबाजी और फायरिंग

मीठी-माठी बातों फंस जाते थे लोग

हाईवे थाना पुलिस को काफी लंबे समय से एक ऐसे गिरोह की तलाश थी, जोकि हनी ट्रैप के जरिए भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में फंसाता था। गिरोह की महिलाएं लोगों के पास फोन किया करती थीं और अपनी मीठी मीठी बातों में लोगों को फंसा कर घर बुलाया करती थीं। घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के साथ-साथ अश्लील वीडियो भी बना लिया करती थीं। वीडियो बनाने के बाद वीडियो उस व्यक्ति को भेजकर मोटी रकम ऐंठकर फरार हो जाती।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर थाना हाईवे पुलिस ने मीरा ठाकुर उर्फ मीरा देवी उर्फ सीमा पत्नी के सिह, आरती ठाकुर पत्नी दलवीर सिह, दिनेश चौधरी पुत्र राधे श्याम को गोवर्धन चौराहे से पकड़ कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के ऊपर पहले से भी कई मुकदमे चल रहे थे। हनी ट्रैप के आरोपी 913/21 की धारा 328/386/388/406/506 में वांछित थे।

हनीट्रैप के जरिए बनाती थी शिकार

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार और चौकी प्रभारी पन्ना पोखर सोनू भाटी ने बताया कि यह महिलाएं हनीट्रैप के जरिए दो लोगों को अपना शिकार बना चुकी हैं। मथुरा का रहने वाला एक व्यक्ति इनके जाल में फंसा था। उन्होंने बताया कि इन्होंने उस व्यक्ति से 40 हज़ार रुपये ऐंठ लिए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद गुरुवार को इन्हें गोवर्धन चौराहे से गोवर्धन की तरफ जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश