26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS इस महत्वपूर्ण पद से शिवपाल की हुई छुट्टी, तेजवीर के सिर सजा ‘ताज’

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की छुट्टी हो गई है। तेजवीर की हुई ताजपोशी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Aug 2018, 5:07 PM IST

Tejveer

BIG NEWS इस महत्वपूर्ण पद से शिवपाल की हुई छुट्टी, तेजवीर सिंह के सिर सजा 'ताज'

मथुरा। उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया है। लगातार चली आ रही अटकलों पर मुहर लग गई है। मथुरा के पूर्व सांसद व निवर्तमान भाजपा जिलाध्याक्ष तेवीर सिंह को उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक का चेयरमैन निर्विरोध चुन लिया गया है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की छुट्टी हो गई है।

शिवपाल का था प्रभाव
उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का कब्जा था। शिवपाल यादव सहकारिता मंत्री भी रहे हैं। इसलिए सहकारिता में शिवपाल यादव की खासी पकड़ मानी जाती थी। इस बार सरकार बदलने के बाद जिलों की सहकारी बैंकों व सहकारी संघ के चुनाव हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर भाजपा ने कब्जा जमाया अब प्रदेश कॉपरेटिव चेयरमैन पद भी भाजपा के कब्जे में हो गया है। जिलों से भेजे गए डेलीगेट्स के जरिए प्रदेश की सहकारिता का मुखिया चुना गया।

कुल 14 नामांकन हुए थे
संचालक मंडल के चुनाव की जो प्रक्रिया हुई, उसमें 15 निदेशकों के पदों के लिए कुल 14 नामांकन हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दो नामांकन पत्र खामियों के कारण खारिज हो गए। शेष 12 प्रत्याशी बचे सबका निर्विरोध चुना जाना तय था। इन्हीं प्रत्याशियों में से लखनऊ क्षेत्र से दो निदेशक पद में एक तेजवीर सिंह भी रहे। निदेशक के लिए नामांकन करने वाले 12 प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा 9 अगस्त को कर दी गई थी। चेयरमैन पद का चुनाव आज संपन्न हुआ।

तीन बार सांसद, दो बार बैंक चेयरमैन रहे
भाजपा प्रदेश महामंत्री व सहकारिता प्रभारी एमएलसी विद्यासागर सोनकर के मुताबिक तेजवीर सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। मथुरा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी हैं। तीन बार सांसद रहने के साथ ही कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए चेयरमैन के लिए संगठन ने उनका नाम तय किया था। अभी तक ये माना जा रहा था कि तेजवीर सिंह लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी पद के लिए दावा करेंगे लेकिन उन्हें अब रास्ते से हटना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग