वहीं स्थानीय निवासी ताराचंद गोस्वामी का कहना है कि जैसे ही तालाब में आचमन के लिए हाथ डाला तो कई म्रत मछलियां हाथ में आ गईं। जो बची थीं वह भी दम तोड़ रही थीं। संबंधित विभाग को सूचना दी गई लेकिन विभाग के अधिकारी घंटों की देरी के बाद यहां आए। देखने से ऐसा लग रहा है कि किसीने इनको जहर देकर मारा है या किसी और वजह से मछलियां मरी हैं। स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि कुंड के नीचे से होकर सीवर का पानी जाता है, हो सकता है कि वो टूट गया है इसलिए मछली मर रही हैं। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इन मछलियों को किसने जहर दिया और क्यों दिया।