23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज और कल मथुरा में रहेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जानिए पूरा कार्यक्रम!

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वेटरनेरी विश्वविद्यालय, मथुरा के नौवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मथुरा आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 27 Aug 2019, 11:21 AM IST

मथुरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिनों तक मथुरा में रहेंगी। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (वेटरनेरी विश्वविद्यालय, मथुरा) के नौवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मथुरा आ रही हैं। इस दौरान वे विद्यालय के 94 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी। मथुरा में उनका कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है।

ये है कार्यक्रम
27 अगस्त की शाम को करीब 9:45 बजे यूपी की राज्यपाल वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस पहुंच जाएंगी। रात में यहीं विश्राम करेंगी। अगले दिन बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे वे वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारीजी मंदिर दर्शन करने के लिए जाएंगी। 8:55 बजे से 9:10 बजे तक मंदिर को उनके लिए आरक्षित कर दिया गया है। करीब 9:30 बजे वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन करेंगी। इसके बाद करीब 10 बजे वेटरनेरी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगी। 10:40 बजे वे पंडित दीनदयाल पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
सोमवार को सुरक्षाकर्मियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में डेरा डाल लिया है। इस दौरान टीम ने बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का प्‍लानिंग की। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन भी उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबन्ध कर रहा है। वे राजभवन से सड़क मार्ग से मथुरा आएंगी। वेटरनेरी यूनिवर्सिटी से वृंदावन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी सड़क मार्ग से जाएंगी।

94 छात्रों को मिलेंगी उपाधियां
दीक्षांत समारोह की जानकारी देते हुए कुलपति डॉ. जी के सिंह ने बताया कि नौंवें दीक्षांत समारोह में कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस और कालेज ऑफ बायोटेक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस से 40 स्नातक, 28 स्नातकोत्तर और 8 पीएचडी तथा कालेज ऑफ बायोटेक से 10 स्नातक, 04 स्नातकोत्तर और 04 पीएचडी शामिल हैं। इसमें 32 लड़कियां और 62 लड़के हैं। समारोह के दौरान विशेष उपलब्धियों के लिए 15 मेडल भी वितरित किए जाएंगे। मेडल में छात्राओं की संख्या अधिक हैं। राज्यपाल 94 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

राज्यपाल ने दिए कुलपति को ये दिशा निर्देश
कार्यक्रम में उनके स्वागत को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुलपति को दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि उनके स्वागत में उन्हें पुष्पगुच्छ के स्थान पर फल की टोकरी दी जाए। जिसे वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दे जाएंगी। ताकि इसे बच्चों के बीच वितरित किया जा सके। साथ ही रेड कारपेट बिछाने के लिए भी मना किया है।
इस दौरान राज्यपाल वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में ढाई सौ करोड़ रुपये की लागत से बनी जैव जलवायु प्रयोगशाला का भी उद्घाटन करेंगी। इस प्रयोगशाला का नाम यूनिवर्सिटी के पूर्व डॉ. एमडी पांडेय के नाम पर रखा गया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग