उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आजमगढ़ मण्डल के दो दिवसीय दौरे पर हैं. यहां पर अधिकारियों के साथ बैठक करके सिंचाई विभाग और जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक की. प्रमुख रूप से इन्होंने दियरांचल के तटबंधों और गांव में हर घर नल से जल योजना की समीक्षा बैठक की.
उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई विभाग और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आजमगढ़ मंडल के दो दिवसीय दौरे पर हैं. सबसे पहले बलिया जनपद का दौरा किया. सबसे इसके बाद मंत्री मऊ जनपद पहुंचे यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद कार्यकर्ताओं से मिले. मीडिया से बातचीत करते हुए स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में कम से कम हानि हो. हमारी सरकार ने पिछली बार जिस तरीके से बाढ़ के दौरान जनहानि को नगण्य कर दिया तो किसानों की हानी को भी कम किया इस बार भी बाड़ से कम से कम हानि हो तैयारी चल रही है.
हर घर नल से जल योजना की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों पर भड़के मंत्री
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मंत्री स्वतंत्र सिंह गुस्से में दिखे गांव में पानी की सप्लाई के लिए बिछाए जा रहे पाइपों में देरी को लेकर के मंत्री संबंधित कंपनी पर जमकर भड़के उन्होंने कहा कि अगर काम में लापरवाही हुई और काम समझते नहीं हो रहा है तो इस कंपनी को सस्पेंड करने की तैयारी किया जाए इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की तैयारी है 2024 तक हर घर में नल से जल चला जाए ऐसे में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं है क्योंकि सरकार की तरफ से पैसे की कोई कमी नहीं है किसी कंपनी का ठेकेदार का कोई पैसा बकाया हो तो वह बताएं.
वही स्वतंत्र देव सिंह से जब मऊ आजमगढ़ और बलिया के देवरांचल में सरयू के कटान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कटान को कम करने के लिए जो परियोजनाएं चल रही हैं उनको तेजी से तेजी पूरा कराने में विभाग जुटा है. इसके साथ ही कटान को पूरी तरीके से रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से योजनाएं लाई जा रही हैं आने वाले भविष्य में कटान को नियंत्रित कर लिया जाएगा. हालांकि प्रकृति को बस में रखना आसान नहीं है.