
Crime News: मऊ जिले के चिरैयाकोट थाने में तैनात सिपाही सुनील कनौजिया को प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ ने गुरुवार रात उसे जौनपुर से उस समय पकड़ा, जब वह घटना स्थल से भाग कर ड्यूटी पर लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही ने 14 फरवरी से छुट्टी स्वीकृत कराई थी, लेकिन वह छुट्टी प्रभावी होने से पहले ही बिना थाने को सूचित किए ड्यूटी अवधि में ही शादी समारोह में शामिल होने प्रयागराज चला गया था।
सूत्रों के अनुसार, नैनी के मड़ौका स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान विवाद शुरू हुआ। रात करीब 10 बजे बारात गेस्ट हाउस के पास पहुंची। इसी दौरान कुछ बाराती पास के खाली प्लॉट में शौच करने लगे, जिस पर राजेश नामक व्यक्ति ने आपत्ति जताई।
आपत्ति के बाद राजेश और बारातियों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान ननकऊ का भतीजा और चिरैयाकोट थाने में तैनात सिपाही सुनील कनौजिया भी मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने आया था।
राजेश के भाई ने शुरू में विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद राजेश के परिजन भी गेस्ट हाउस पहुंच गए और तोड़फोड़ करते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान स्थिति और बिगड़ गई।
मारपीट की इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान सिपाही सुनील भी मारपीट में शामिल हो गया। वह चिरैयाकोट थाने में करीब दो वर्षों से तैनात था।
पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद आरोपियों सहित कुल 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
Published on:
14 Feb 2026 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
