
शादी की खरीदारी के लिए बाइक से जा रहे पिता पुत्र के साथ हुआ बड़ा हादसा
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में आजमगढ -रामपुर धनौली मार्ग पर हुई ऑटो और कार की टक्कर में एक की मौत हो गई वहीं तीन घायल हो गए। मृतक के परिवार में बेटे की शादी है जिससे घर की खुशी गम में बदल गई।
गौरतलब है कि आजमगढ़ जिले के सुभाष निवासी सोहाबर थाना रौनापार अपने बेटे सोनू के साथ खरीददारी करने हेतु दोहरीघाट आए हुए थे। वापस जाने के लिए वो ऑटो में सवार हुए। जैसे ही ऑटो बाबूराम कैलाशी देवी महाविद्यालय के पास पहुंचा सामने से आ रही बेकाबू कार ने ऑटो सवार को टक्कर मार दी। इससे ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गया। इससे ऑटो में सवार 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अस्पताल भिजवाया। जहां सुभाष को मृत घोषित कर दिया गया। सुभाष राजमिस्त्री का कार्य करते थे। 1 दिसंबर को उनके इकलौते बेटे सोनू की शादी थी। टक्कर में सोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया है
Published on:
29 Nov 2023 07:59 pm

बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
