3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव की पार्टी के प्रदेश सचिव ने खाया जहर, हालत गंभीर

गंभीर हाल में उनका ईलाज बीएचयू में किया जा रहा है

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Ashish Kumar Shukla

Jul 26, 2019

up news

शिवपाल यादव की पार्टी के प्रदेश सचिव ने खाया जहर, हालत गंभीर

मऊ. पिछले कई महीनों से लगातार परेशानियां झेल रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के नेताओं पर एक और संकट आ गया है। मऊ जिले के रहने वाले पार्टी के प्रदेश सचिव ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्य़ा की कोशिश किया है। गंभीर हाल में उनका ईलाज बीएचयू में किया जा रहा है। जहां अभी भी लोग सेहत काफी चिंताजनक बता रहे हैं।

बताया जा रहा है किसी पारिवारिक कारणों से परेशान घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलभद्रपुर निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विद्युत यादव ने शुक्रवार सुबह अपने आवास पर जहर खा लिया। घर के लोगों की नजर उनपर पड़ी तो मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने तत्काल सपा नेता को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में इलाज के लिए दाखिल कराया।

हालत बिगड़ता देख पीएचसी की टीम ने प्रसपा नेता को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। घर वालों के मुताबिक इलाज किया जा रहा है। पर अभी भी सेहत बहुत ठीक नहीं है। गांव पंचायत के प्रधान पद से राजनीति की शुरूआत करने वाले विद्युत ब्लाक प्रमुख भी रह चुके हैं। शुरू में सपा के नेता रहे विद्युत जमीनी स्तर पर काफी मजबूत राजनीति करते हैं। अपने दम पर इन्होने कई राजनीतिक पद परिवार को भी सौंपा है।

वर्तमान में उनकी पत्नी मीना यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। इसके पहले उनकी बहू विमला यादव भी जून 2019 तक ब्लॉक प्रमुख रहीं। शिवपाल के बेदह करीबीयों में गिने जाने वाले इस नेता ने प्रसपा का दामन थाम लिया शिवपाल ने इन्हे प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी थी। खबर फैलने के बाद मऊ जनपद में बड़े तादात में लोग परेशान हैं।

Story Loader