3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल लूटकर भागे बदमाश, कुछ दूर चलते ही खत्म हुआ बाइक का पेट्रोल तो पहुंचा जेल

उत्तर प्रदेश के मऊ में एक मजेदार मामला सामने आया है। यहां एक युवक का मोबाइल चोरों ने छीन लिया। रास्ते में उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Sanjana Singh

Jan 20, 2023

mobile.jpg

मऊ जिले में साइकिल से जा रहे एक युवक का पांच बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया। कुछ दूर जाते ही बदमाशों की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर पीड़ित ने गांव वालों की मदद से उनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया। ये मामला मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र का है।

एक बाइक पर सवार थे पांच बदमाश
बरवा गांव के रहने वाले अकलदीप ने बताया है कि वो किसी काम से जा रहे थे। चुरैनिया पुल के पास बाइक पर जा रहे पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। इसके बाद वे अकलदीप के साथ गाली गलौज करने लगे और तमंचा दिखाकर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सभी वहां से बाइक से भागने लगे।

यह भी पढ़ें: PM मोदी संग बात करेंगे गोरखपुर से शिवांगी और लखनऊ से शुभ टंडन

चोरों की बाइक का पेट्रोल हुआ खत्म
घटनास्थल से करीब एक किमी दूर जाते ही बमहौर प्राथमिक विद्यालय के पास बदमाशों की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वो पांचों बार-बार बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करते रहे लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इस पर चोर बाइक छोड़कर भागने लगे। चार बदमाश तो फरार हो गए लेकिन जिसकी बाइक थी, वो पकड़ लिया गया।

अकलदीप ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। गांव से कुछ लोग आ गए और चोर को पकड़ने के बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। रानीपुर एसओ राजेश प्रभाकर ने मामले की पुष्टि की है।

Story Loader