
मेरठ। मेरठ की छठी वाहिनी पीएसी कैंपस के स्कूल पुलिस मार्डन स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इससे हालांकि बच्चे खुश हैं, लेकिन अभिभावक चिंतित हैं। दरअसल, यह सब कैंपस में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से हुआ है। छठी वाहिनी पीएसी के 20 जवानों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 538 जवानों को टेमी फ्लू दवा जी रही है। पुलिस मार्डन पब्लिक स्कूल के बच्चों और स्टाफ की इसी वजह से दो दिन की छुट्टी कर दी गई है।
मोदीपुरम स्थित पुलिस मार्डन स्कूल को दो दिन के लिए बंद करने से पहले चिकित्सकों ने यहां सभी 1100 बच्चों और स्टाफ के लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही स्कूल में दवा के छिड़काव के बाद ही कक्षाएं शुरू करने की हिदायत दी। इसके तुरंत बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई। छठी वाहिनी पीएसी के 20 जवानों में सवाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद मेडिकल कालेज समेत विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कई दिनों से छठी वाहिनी पीएसी कैंपस पहुंचकर जवानों और अधिकारियों का चेकअप कर रही है।
कैंपस में स्कूल होने के कारण चिकित्सकों ने स्कूल बंद करने की सलाह दी। इस स्कूल में 1100 छात्र-छात्राएं व 48 शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों का स्टाफ है। पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या स्वाति मुंशी का कहना है कि स्वाइन फ्लू की वजह से दो दिन के लिए स्कूल की छुट्टी की गई है। स्कूल बुधवार को खुलेंगे। बच्चों को मास्क लगाने के सलाह चिकित्सकों ने दी है। स्कूल कैंपस में दवा के छिड़काव के लिए भी कहा गया है।
Updated on:
03 Mar 2020 12:11 pm
Published on:
03 Mar 2020 09:38 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
