scriptबहन की शादी में डांस करते समय लड़की की मौत, खौफनाक वीडियो आया सामने | A girl died while dancing at her sister's wedding in UP, ek | Patrika News
मेरठ

बहन की शादी में डांस करते समय लड़की की मौत, खौफनाक वीडियो आया सामने

यूपी में फिल्मी धुनों पर थिरकते हुए युवती की मौत हो गई। इसका लाइव वीडियो सामने आया है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

मेरठApr 29, 2024 / 05:53 pm

Aman Pandey

मेरठ से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां अपनी बहन की शादी में डांस करते समय 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई।

लड़की की पहचान रिमशा के रूप में की गई है। वह शुक्रवार शाम को अपनी बहन के ‘हल्दी समारोह’ में डांस कर रही थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को कई और लोगों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

जमीन पर गिरते ही हो गई मौत

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को डांस करते हुए अचानक से घबराहट होती है। वह अपने सीने पर हाथ रखती है,और देखते ही देखते गिर जाती है। आनन-फानन में रिमशा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि उसे दिल का दौरा पड़ा है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, और बहन की शादी केवल करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में की गई।

परिवार में सबसे बड़ी बेटी थी रिमशा

मृतक रिमशा के पिता महताब मजदूरी करते है। उनकी तीन बेटियां है जिनमें 18 वर्षीय रिमशा सबसे बड़ी बेटी थी। वह 10वीं पास करके घर में रहकर अपने पिता के काम में हाथ बटाती थी। वहीं, इस मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। मृतक के परिजनों से बात हुई है। उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है।

Home / Meerut / बहन की शादी में डांस करते समय लड़की की मौत, खौफनाक वीडियो आया सामने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो