पुलिस के अनुसार, ये कश्मीरी छात्र एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हैं। शनिवार की देर रात छात्रों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर कालोनीवासियों के विरोध किया तो शराब के नशे में कश्मीरी छात्र उनसे भिड़ गए। कालोनीवासियों ने पुलिस के सामने यह कहकर सनसनी फैला दी कि ये छात्र मेरठ से कश्मीर पत्थरबाजी करने जाते हैं और वहां से रुपये कमा कर लाते हैं। इसके बाद यहां आकर अय्याशी करते हैं। मौके पर जब पुलिस पहुंची वहां से अन्य छात्र भाग चुके थे। पुलिस एक छात्र को थाने ले आई और उससे पूछताछ कर रही है। लोगों का आरोप है कि कालोनी में करीब दो दर्जन से अधिक कश्मीरी छात्र रह रहे हैं। इन लोगों की गतिविधियां ठीक नहीं हैं। पुलिस अधिकारियों को ऐसे छात्रों की गोपनीय जांच करवाकर कार्रवाई करनी चाहिए।