जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद स्थित वैशाली मेट्रो स्टेशन परिसर में सेप्टी टैंक बनाने का काम चल रहा है। शनिवार को भी स्टेशन के परिसर में बने एक कमरे खुदाई का काम चल रहा था। अचानक खुदाई के दौरान मानव कंकाल की खोपड़ी निकली तो मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने इसकी जानकारी तुरंत ठेकेदार को दी, जिसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।